आंध्र प्रदेश के फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत, 10 गंभीर

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक प्राइवेट फ़ार्मास्युटिकल कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया।  तिरुपति ज़िले के सत्यवेदु मंडल इलाके में श्री सिटी स्थित एक प्राइवेट फार्मास्युटिकल कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि श्री सिटी स्थित TIL हेल्थकेयर फ़ार्मास्युटिकल कंपनी में हुए इस धमाके से अफ़रा-तफ़री मच गई, जिसके बाद बचाव और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए ले जाया गया।

शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने जताया शोक

बता दें कि आंध्र प्रदेश के शिक्षा और IT मंत्री नारा लोकेश ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। लोकेश ने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि घायल कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर इलाज मिले। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव मदद देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *