27 अप्रैल को बदलने वाली है इन राशि के जातको की किस्मत, जानें पूरी डिटेल

ज्योतिष शास्त्र। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह समय समय पर अपना राशि परिवर्तन करता है। कुंडली में मौजूद इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से ना सिर्फ मनुष्य के जीवन में, बल्कि देश और दुनिया पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में  प्रमुख बृहस्पति ग्रह 27 अप्रैल 2023 को मेष राशि में उदित होने जा रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है। वह व्यक्ति सभी प्रकार के अच्छे गुणों, भाग्य आदि से युक्त होता है। गुरु ग्रह यदि अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित है। तो ऐसे में जातक किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते है कि बृहस्‍पति के राशि परिवर्तन से किन-किन राशि के जातको को लाभ मिलेगा।

मेष राशि – 27 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में उदय होंगे। गुरु ग्रह के उदय से मेष राशि वालों को इसका शुभ प्रभाव मिलेगा। इस दौरान मेष राशि वाले विदेश यात्रा कर सकते हैं। विदेश में स्थाई रूप से रहने का भी मौका मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने नौकरी में संतुष्टि प्राप्त होगी। आप की लगन और परिश्रम का अच्छा परिणाम दिखाई देगा। पदोन्नति होने के भी आसार हैं।

मिथुन राशि – देव गुरु बृहस्पति के उदय का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के लोगों पर भी पड़ेगा। मिथुन राशि के जातक इस दौरान नौकरी के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यदि वर्तमान समय में कोई नौकरी कर रहे हैं। तो उसमें पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही पैतृक संपत्ति भी मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि – गुरु ग्रह के उदय से सिंह राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। सिंह राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – देव गुरु बृहस्पति के उदय होने का सकारात्मक परिणाम तुला राशि के जातकों पर भी दिखाई देगा.। तुला राशि के जातकों को इस दौरान अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा धन लाभ होने की भी संभावनाएं हैं। तुला राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी का साथ प्राप्त होगा, और संबंधों में मधुरता आएगी।

 

कुंभ राशि – देव गुरु बृहस्पति के उदय होने का कुंभ राशि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान कुंभ राशि के जातक आर्थिक उन्नति कर सकते हैं। साथ ही उन्हें कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे, अगर नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं। तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *