विघ्नों के निवारण के लिए श्री गणेश जी का करें स्मरण: दिव्य मोरारी बापू

पुष्कर/राजस्थान। परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, शास्त्र का बचन है। ‘ श्रेयांशि बहु विघनानि ‘ शुभ कार्य में बहुत बिघ्न आते हैं। आप साधना करने चले हैं। ईश्वर प्राप्ति के लिए चले हैं। विघ्न आयेंगे, बहुत आयंगे। इसलिए लिखा है। पहले गणेश जी का पूजन कर लेना। चाहे जिस कार्य को आप करना चाहते हैं और उस कार्य में सफलता चाहते हैं, तो श्री गणेश जी का सुमिरण, पूजन,बंदन इसमें अति आवश्यक है।

एक ही सच्चिदानंद तत्व पंचदेव हैं। सब के कार्य अलग हैं, विघ्नों का निवारण कौन करेगा? उसके लिए श्री गणेश जी का स्मरण जरूरी है। सभी हरि भक्तों के लिए पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धन धाम आश्रम से साधू संतों की शुभ मंगल कामना। श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कालोनी, दानघाटी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवाट्रस्ट गनाहेड़ा पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान)।

श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट पुष्कर के तत्वाधान में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 26 जून 2023 से 3 जुलाई 2023 तक कथा समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा जिसका लाइव प्रसारण मुख्य आस्था चैनल पर होगा कार्यक्रम के आयोजक व व्यवस्थापक श्री घनश्याम दास जी महाराज व मुख्य यजमान व दैनिक यजमान दिव्य भक्त मंडल पुष्कर व गोवर्धन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *