निकाय चुनाव के पहले चरण में महाराजगंज में सबसे अधिक मतदान, सबसे कम प्रयागराज में

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 37 जिलों में मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 7,592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44,226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया। इस चुनाव के लिए कुल 52 फीसदी वोट पड़े। मालूम हो कि पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 113 तथा 820 पार्षदों के लिए 5,432 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में हैं।

पांच जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में हुई। जिले में इस बार 66.48 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद शामली में 65.02%, कुशीनगर में 64.24%, चन्दौली में 63.82% और अमरोहा में 63.41% मतदान हुआ।

सबसे कम मतदान प्रयागराज में
इस नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में हुआ। यहां महज 33.61 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद लखनऊ में 38.62%, मथुरा में 39.81% आगरा में 40.32% और वाराणसी में 40.58% मतदान हुआ।

जिलेवार वोटिंग 

जिला  कुल मतदान % 2017 में मतदान %
प्रयागराज 33.61 34.2
गोरखपुर 42.43 39.23
लखनऊ 38.62 39.99
आगरा 40.32 43.36
वाराणसी 40.58 44.39
मथुरा 39.81 46.88
मुरादाबाद 50.01 48.47
रामपुर 52.16 54.5
रायबरेली 53.06 54.7
बहराइच 52.12 54.8
जौनपुर 55.56 54.91
फिरोज़ाबाद 52.26 55.74
बलरामपुर 55.63 57.05
सम्भल 53.29 57.18
देवरिया 56.63 57.29
झांसी 53.68 57.52
गाज़ीपुर 56.1 57.97
लखीमपुर खीरी 55.34 58.19
सीतापुर 55.87 58.59
फतेहपुर 56.78 58.89
गोंडा 59.18 59.76
मैनपुरी 56.5 60.79
प्रतापगढ़ 57.88 61.51
जालौन 57.98 61.85
उन्नाव 58.96 61.86
मुज़फ्फरनगर 57.24 62.78
बिजनौर 58.89 63.35
श्रावस्ती 60.66 64.05
हरदोई 62.61 64.14
ललितपुर 58.76 64.9
कौशाम्बी 56.95 65
अमरोहा 63.41 65.13
चन्दौली 63.82 65.91
कुशीनगर 64.24 66.44
शामली 65.02 66.83
सहारनपुर 60.17 67.28
महराजगंज 66.48 72.92

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *