INS Vikrant: भारतीय नौसेना ने रचा एक और कीर्तिमान, MiG-29k की कराई सफल लैंडिंग

Indian Navy Record: भारतीय नौसेना ने आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कीर्तिमान हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना ने भारत के स्वदेशी INS विक्रांत युद्धपोत पर मिग-29 के की रात में सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई है। इंडियन नेवी की यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत की ओर बड़ा कदम है।

मालूम हो कि इससे पहले तेजस विमान के नौसैनिक वर्जन ने INS विक्रांत पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। हालांकि, तब यह लैंडिंग दिन के वक्त ही करवाई गई थी। इसके अलावा कामोव 31 हेलीकॉप्टर को भी 28 मार्च को आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था। भारतीय नौसेना के अधिकारी के अनुसार, परीक्षण के दौरान स्वदेशी प्रकाश सहायक उपकरण और शिपबोर्न सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, जो कि पूरी तरह सफल सिद्ध हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *