Mango Jelly Recipe: बच्चों के लिए घर पर बनाएं मैंगो जेली, चुटकियों में होगा तैयार

Mango Jelly: आम का सीजन चल रहा है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। अधिकतर लोगों को आम बेहद ही पसंद होता है। कुछ बच्चे तो आम बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। उन्हें आम से बनी हर चीज चाहे मैंगो शेक हो, जूस हो या फिर मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम हो, कभी भी खिला दो, खाने से मना नहीं करेगें। बाजार में मिलने वाला आम की जेली भी बच्चो को बहुत पसंद होता है। आप चाहे तो घर पर ही अपने बच्चों के लिए मैंगो जेली बना सकते हैं। ये टेस्‍टी होने के साथ हेल्दी भी होंगे। इसे बनाना भी बे‍हद आसान है। तो आइए जानते हैं झटपट तरीके से आम की जेली बनाने की विधि के बारे में।

आवश्‍यक सामग्री
कच्चा आम- 4 से 5
चीनी- 2 से 3 बड़े चम्मच
फूड कलर- 1 बड़ा चम्मच
नारियल- आधा कप
तेल- आश्यकतानुसार
काला नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि

मैंगो जेली बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम लें, उसके छिलके उतार कर इन्हें कद्दूकस कर लें। इसके बाद इन्हें पानी से साफ कर लें और एक बाउल में अलग रख दें। अब इसमें आप स्वादानुसार काला नमक और खाने वाला रंग मिलाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार कलर मिक्‍स कर सकते है। आप चाहें तो बच्चों का पसंदीदा रंग भी इसके लिए यूज कर सकते हैं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके धूप में कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें। नियत समय के बाद गैस पर एक पैन रखें। उसमें थोड़ा सा तेल डालें और अच्छी तरह से गर्म करें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ आम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं। 5 से 10 मिनट भुन जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दें। एक मिनट चलाएं और फिर इसमें चीनी डाल दें। इसे लगातार चलाते रहें। चीनी पिघल जाए तो गैस बंद कर दें। इसे एक कटोरे में डालकर सेट होने के लिए छोड़ दें। जब हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। इस तरह स्वादिष्ट और खट्टी-मीठी मैंगो जेली बनकर तैयार है। इसे बच्चों को कभी भी खाने के लिए दे सकते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *