Cyclone Biparjoy: अरब सागर में ‘बिपोरजॉय’ बना और भी गंभीर चक्रवाती तूफान, मचाएगा तबाही

Cyclone Biparjoy: इस वर्ष अरब सागर में आया पहला चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ अब गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील हो गया है। जिससे केरल में मानसून की ‘धीमी’ शुरुआत होने और इसके दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे ‘कमजोर’ प्रगति करने का पूर्वानुमान है।

भारतीय मौसम विभाग ने बीते दिन बताया कि केरल में दो दिन के अंदर ही मानसून शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। लेकिन, मौसम विज्ञानियों का मानना है कि ‘बिपोरजॉय’ चक्रवाती तूफान मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल के ऊपर इसकी शुरुआत ‘हल्की’ रहेगी।

आईएमडी ने बताया कि ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपोरजॉय’ 8 जून की अलेह सुबह 5:30 बजे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर केंद्रित है। यह गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 910 किमी दक्षिण पश्चिम में है। यह और तेज होगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।’

वहीं एक अध्‍ययन के मुताबिक, अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की तीव्रता मानसून के बाद के मौसम में करीब 20 फीसदी और मानसून से पहले की अवधि में 40 फीसदी बढ़ी है। ‘उत्तर हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की बदलती स्थिति’। अरब सागर में चक्रवाती तूफानों की संख्या में 52 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 150 प्रतिशत बढ़े हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *