Vigyan Puraskar: विज्ञान रत्‍न से सम्‍मानि‍त होंगे गोविंदराजन पद्मनाभन, सरकार ने 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों का किया ऐलान

Vigyan Puraskar: सरकार ने विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्‍त करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस बार प्रख्यात जीव रसायन वैज्ञानिक गोविंदराजन पद्मनाभन को पहले विज्ञान रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इसके अलावा चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को विज्ञान टीम सम्मान दिया जाएगा.

33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों का ऐलान किया है. राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम की तरफ से नामांकन किए जाते हैं.  

इन्हें मिलेगा विज्ञान श्री अवॉर्ड

खगोल भौतिकविद् अन्नपूरिणी सुब्रमण्यन, कृषि विज्ञानिक आनंदरामकृष्णन, परमाणु उर्जाविद् आवेश कुमार त्यागी, जीव वैज्ञानिक प्रोफेसर उमेश वार्ष्णेय और प्रोफेसर जयंत भालचंद्र उद्गांवकर, गणित एवं कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रोफेसर आदिमूर्ति और प्रोफेसर राहुल मुखर्जी, पृथ्वी वैज्ञानिक प्रोफेसर सईद वजीह अहमद नकवी, इंजीनियरिंग वैज्ञानिक प्रोफेसर भीम सिंह, दवा वैज्ञानिक डॉक्टर संजय बेहारी, भौतिकविद् प्रोफेसर लक्ष्मणन मुत्थुस्वामी और प्रोफेसर नब कुमार मंडल और तकनीत और नवाचार के क्षेत्र में प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को विज्ञान श्री अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जाएगा.  

इन चार श्रेणियों में दिए जाते हैं राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

विज्ञान रत्न (वीआर): पूरे जीवनकाल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले विशिष्ट व्यकेतियों को यह पुरस्कार दिया जाता है. इस श्रेणी में अधिकतम तीन पुरस्कार दिए जाते हैं.

विज्ञान श्री (वीएस): विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को यह अवॉर्ड दिया जाता है. इस श्रेणी में अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं.
विज्ञान युवा: शांति स्वरूप भटनागर (वीवाई-एसएसबी) पुरस्कार: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा वैज्ञानिकों को यह सम्मान दिया जाता है. इस श्रेणी में अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं.
विज्ञान टीम (वीटी) पुरस्कार: तीन या अधिक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की उस टीम को यह सम्मान दिया जाता है, जिसने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो. इस श्रेणी में तीन पुरस्कार दिए जाते हैं. 

इन्हें दिए जाते हैं पुरस्कार

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां प्राप्‍त करने वाली विभूतियों को दिए जाते हैं. इसके लिए हर साल 14 जनवरी से 28 फरवरी तक नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं. 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पुरस्कार दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat: आप चैंपियन हैं…आपके साथ पूरा देश खड़ा है, विनेश फोगाट के फाइनल मैच से बाहर होने पर बोले सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *