Mahashivratri 2025: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ही खास होता है, कहा जाता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था. साथ ही ये भी मान्यता है कि इसी दिन धरती पर शिवलिंग अवतरित हुआ था. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने और मंत्रों के जाप करने से जीवन के समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं और भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न भी होते हैं. ऐसे में चलिए जानते है कि इस महाशिवरात्रि किस राशि के जातक को भगवान शिव के किस मंत्र का जाप करना है…
महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें मंत्र जाप और उपाय
मेष राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको शिवजी के ऊँ शिवाय नमः ऊँ मंत्र का जप करना चाहिए.
वृष राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको शिवजी के ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः मंत्र का जप करना चाहिए.
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातको को शिवजी के नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं मंत्र का जप करना चाहिए.
कर्क राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको भागवान शिव के ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्। मंत्र का जप करना चाहिए.
सिंह राशि-
आपको भगवान भोलेनाथ के ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः मंत्र का जप करना चाहिए.
कन्या राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव के निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं। मंत्र का जप करना चाहिए.
तुला राशि-
इस दिन आपको भगवान शिव के इस विशेष मंत्र ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय श्रीमते आयुःप्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊँ सम संख्याम सावित्रीम् जपेत्- ॐ तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात। का जप करना चाहिए.
वृश्चिक राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव के ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ। मंत्र का जप करना चाहिए.
धनु राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको शिवजी के ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय। मंत्र का जप करना चाहिए.
मकर राशि-
महाशिवरात्रि के दिन आपको ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ। मंत्र का जप करना चाहिए.
कुंभ राशि-
इस दिन कुंभ राशि के जातको को शिवजी के अघोर मंत्र- ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः मंत्र का जप करना चाहिए.
मीन राशि-
आज के दिन आपको शिवजी के ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः। मंत्र का जप करना चाहिए.
इसे भी पढें:- Mahashivratri 2025: इस बार 26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानिए इस दिन जन्में जातकों का कैसा होता है स्वभाव
Mahashivratri 2025: इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि,क्या है सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, पढें डिटेल
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, करें ये उपाय बरसेगी भोलेनाथ की कृपा