Weather news: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई हिस्सों में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर एक बार गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री के उपर पहुंच गया है। इस बीच IMD ने आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार आज उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में लू का खतरा बना रहेगा। दक्षिण भारत में हल्की बारिश के साथ राहत की उम्मीद हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहेगी, और नमी का स्तर 50-70% के बीच बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में लू की शुरुआत होने की संभावना
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 मई से लू की शुरुआत होने की संभावना हो सकती है, लेकिन आज हल्की बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का संकेत है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।
बिहार और झारखंड में आरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, बांका, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में लू की स्थिति बनी रहेगी। तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का संकेत बताया गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी राहत दे सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं झारखंड में आज से लू की शुरुआत होने की संभावना है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
कौन से शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम-
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
दिल्ली | 27 | 40 |
नोएडा | 28 | 40 |
पटना | 29 | 39 |
लखनऊ | 29 | 41 |
जयपुर | 28 | 37 |
भोपाल | 26 | 37 |
मुंबई | 28 | 32 |
गाजियाबाद | 28 | 39 |
जम्मू | 22 | 35 |
प्रयागराज | 29 | 42 |
कोलकाता | 29 | 38 |
अहमदाबाद | 28 | 37 |
बेंगलुरु | 23 | 31 |
कानपुर | 29 | 41 |
वाराणसी | 29 | 41 |
इसे भी पढ़ें: Bada Mangal: बड़ा मंगल के दिन इन मंदिरो के करें दर्शन, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं