UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव का रिजल्ट कल आएगा। स्नातक की 5 और शिक्षक की 6 सीटों पर मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सभी केंद्रों पर रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में काउंटिंग कराई जाएगी। इस बार शिक्षक निर्वाचन में जमकर वोटिंग हुई, जबकि स्नातक में जोश कम दिखा। कुल 11 सीटों पर करीब 55% मतदान हुआ। गोरखपुर-फैजाबाद मंडल में सबसे ज्यादा वोट पड़े, जबकि लखनऊ में सबसे कम।
कहां-कितना हुआ मतदान?
शिक्षक सीटों पर 69.87% वोटिंगस्नातक सीटों पर 41.11% वोटिंगवाराणसी स्नातक में 47.20%, जौनपुर-फतेहपुर-प्रतापगढ़ में 39 से 42% के आसपासआगरा-जौनपुर में शिक्षक सीट पर 72.07% मतदान
किस सीट की मतगणना कहां होगी?
लखनऊ खंड:
स्नातक – हॉल नंबर 7, रमाबाई रैली स्थल
शिक्षक – हॉल नंबर 8, रमाबाई रैली स्थल
वाराणसी खंड:
स्नातक – हॉल नंबर 1, स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन
शिक्षक – हॉल नंबर 2, स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन
आगरा खंड:
स्नातक – हॉल नंबर 1, नवीन कृषि मंडी, टूंडला रोड
शिक्षक – हॉल नंबर 2, नवीन कृषि मंडी, टूंडला रोड
मेरठ खंड:
स्नातक – हॉल A, गांधी हॉल, SVPUAT मोदीपुरम
शिक्षक – हॉल B, गांधी हॉल, SVPUAT मोदीपुरम
इलाहाबाद-झांसी स्नातक: हॉल नंबर 1, कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक: हॉल नंबर 1, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक: हॉल नंबर 1 और 2, कॉमर्स बिल्डिंग, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
इसे भी पढ़ें:-शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करेंगी ये 7 ड्रिंक्स, गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने लिवर के लिए बताई बेस्ट