Gorakhpur News: एच 5 एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में 20 मई तक सभी चिड़ियाघरों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही मंगलवार को दिनभर सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं बर्ड फ्लू संक्रमण की जांच के लिए 105 कर्मियों का सैंपल लिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में एच5 एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक की।
जांच में बाघिन शक्ति की मौत की वजह बर्ड फ्लू
सात मई को भोर में अस्पताल में बाघिन शक्ति की मौत हो गई थी। उसने एक दिन पहले कम पानी पीया था। मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर सामने आया था। शक्ति अभी दो साल की थी। उसे मैलानी से रेस्क्यू कर लाया गया था।
मौत के बाद सैंपल आईवीआरआई, बरेली के साथ ही राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था। जांच में शक्ति की मौत की वजह बर्ड फ्लू आई है।
105 से अधिक कर्मियों का बर्ड फ्लू जांच के लिए लिया गया सैंपल
इसके बाद से ही चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया। वहीं, आरएमआरसी (रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर) की टीम ने मंगलवार की सुबह चिड़ियाघर पहुंचकर बाघिन शक्ति की देखरेख करने वाले समेत 105 से अधिक कर्मियों का बर्ड फ्लू जांच के लिए सैंपल लिया गया।
चिड़ियाघर के वेटलैंड, रामगढ़ताल के किनारों को भी किया गया सैनिटाइज
बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए मंगलवार को चिड़ियाघर के वेटलैंड का भी सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा रामगढ़ताल के किनारों को भी सैनिटाइज किया गया है। जहां दानों स्थानों पर पक्षी वास करते हैं।
बर्ड फ्लू की बढ़ती आशंका को देखते हुए चिड़ियाघर को 20 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। चिड़ियाघर के कर्मियों की जांच के लिए आरएमआरसी की टीम ने सैंपल लिया है।उनके रिपोर्ट पाजिटिव आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है
इसे भी पढ़ें: यूपी में जल्द होगी लेखपाल से लेकर नायब तहसीलदार तक की भर्ती, पढ़ें डिटेल्स