Up news: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज कासगंज जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होने एक जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन में सीएम योगी ने कहा, आप लोगों ने देखा होगा कि कैसे पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत के बहादुर और जाबाज जवानों ने पाकिस्तान को चारों खाने चित करते हुए उनकी औकात दिखाने का काम किया है। अगर हमारे देश के पास मजबूत सेना नहीं होती,तो भारत माता के पास बहादुर जवान नहीं होते, और पाकिस्तानी दुश्मनों से देश की जनता कैसे सुरक्षित होती। अब तो भारत ने भी बता दिया है कि अगर भारत के एक भी नागरिक को छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे।
भारत की सेना हमेसा दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए तैयार
सीएम योगी ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना के आधुनिकिकरण को लेकर बहुत ज्यादा काम किया गया है। इसलिए भारत की सेना हमेसा दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहती है। भारतीय सेना के पास दुश्मनों के घरों में घुसकर उनका काम तमाम करने की क्षमता रखती है। साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं था। शाम होते ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा दृश्य लग जाता था। उपद्रवी हमेंशा सड़कों पर तोड़फोड, आगजनी और अन्य हिंसा करते थे। उस समय ना ही बेटी सुरक्षित थी और ना ही कोई व्यापारी। हर तीसरे दिन एक दंगा होता था। पर्व और त्योहार के पहले लोगों के घर में लोगों के मन में शंका आ जाती थी कि अब क्या होगा। प्रदेश में विकास ठप हो गया था।
रामगोपाल यादव द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी
साल 2017 के पहले की सरकार और समाजवादी पार्टी इन दोनों के बीच का समन्वय था। वो लोग गुंडों के साथ मिलकर राज्य में अराजकता फैलाते थे। बता दें कि इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका निभाने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी अपमान है।’
इसे भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेलमंत्री ने दिया कंस्ट्रक्शन अपडेट