Virat-Anushka Ayodhya Visit: टेस्‍ट क्रिकेट से सन्‍यास  लेने के बाद रामनगरी अयोध्‍या पहुंचे विराट-अनुष्‍का, रामलला के किए दर्शन-पूजन

Virat-Anushka : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट से संन्यास लेने के बाद इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं। विराट अनुष्का के साथ दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और भगवान हनुमान के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका। हम आपके बता दें कि विराट इससे पहले वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था।

हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा अर्चना

जानकारी के मुताबिक, कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। इस दौरान पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। इन दोनों ने भगवान राम के मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। हम आपको बता दें कि विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे।

हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी संजय दास महाराज जी ने बताया कि ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। दोनों ने वहां आध्यात्म और पौराणिक बातों पर भी चर्चा की और काफी समय व्‍यतीत किया। इसके साथ ही दोनों ने रामलला का परिक्रमा भी किया और हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया।

इस दिन वृंदावन पहुंचे थे विराट कोहली

हम आपको बता दें कि इससे पहले 13 मई को विराट अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। वहीं दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। टेस्‍ट संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही थी। इस दौरान सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे।

संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे कोहली-अनुष्‍का

जानकारी के मुताबिक, कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में लगभग साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे। वह इससे पहले जनवरी 2023 में इसी साल जनवरी में भी मिलने पहुंचे थे। तभी विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए?  कोहली के इस सवाल पर उन्‍होंने इस पर जवाब दिया प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें। 

विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था

जानकारी के दौरान विराट ने 12 मई को इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने बताया कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। इस दौरान उन्‍होंने अपनी सफलता के काफी मूल-मंत्र बताए। विराट की टीम आरसीबी पहले ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। विराट अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें :- PM Modi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक सैन्य मिशन नहीं, बदलते भारत की तस्वीर, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बोले- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *