Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, करियर-कारोबार में मिलेंगे शुभ संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

04 November 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 04 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के ब्रह्म योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

04 November 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज आपके जीवन में सुकून और पॉजिटिविटी रहेगी. प्रेमी से रिश्ता और गहरा होगा, साथ बिताया समय यादगार रहेगा. शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन शानदार है. सबसे बड़ी बात, आपके जीवनसाथी को ऑफिस में बड़ा सम्मान या प्रमोशन मिल सकता है, जिससे घर में पार्टी जैसा माहौल बन जाएगा. बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई बड़ा फैसला लेंगे. खरीदारी का मन बनेगा और किसी सरकारी योजना से पैसा या लाभ मिलने के योग हैं.

वृषभ राशि

आज बॉस आपको कोई बड़ा और जरूरी काम दे सकते हैं. ये आपकी काबिलियत दिखाने का बेस्ट मौका है. आपकी मेहनत सीनियर्स को इंप्रेस करेगी. घर का सपना देख रहे हैं तो आज लोन पास होने के चांस हैं. सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. बस ध्यान रहे, छोटी-छोटी बातों पर बहस में न पड़ें, नहीं तो टाइम खराब होगा. बड़ा पैसों का फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें.

मिथुन राशि

आप पूरे जोश में काम निपटाएंगे. आपकी मीठी वाणी ही आपकी पहचान बनेगी. बिजनेस वालों के लिए सलाह है कि क्वालिटी से समझौता न करें, ग्राहक क्वालिटी से ही जुड़ेगा. किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें, अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें. दुश्मनों की बातों में न आएं, अपने दिमाग से फैसला लें.

कर्क राशि

आज भटकें नहीं, अपने टारगेट पर टिके रहें. काम में अनुशासन ही आपको जीत दिलाएगा. सेहत को इग्नोर न करें, टाइम पर खाना खाएं. पैसों के मामले में बहुत सावधान रहें, हर लेन-देन का प्रूफ रखें. अगर कोई कानूनी मामला है तो जल्दबाजी में साइन न करें. सरकारी योजना में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज जानकारी जुटा लें, भविष्य में फायदा होगा.

सिंह राशि

आज मौज-मस्ती में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए जेब देखकर शॉपिंग करें. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम मिलेगा. किसी पुराने दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी. घर के जो काम पेंडिंग हैं, उन्हें आज निपटा सकते हैं. फालतू कामों में टाइम वेस्ट करने से बचें.

कन्या राशि

आज नया कुछ करने से बेहतर है जो है उसे संभालें. घर में अगर टेंशन चल रही है तो बैठकर बात करें, हल निकल आएगा. मन में किसी पुरानी बात को लेकर बेचैनी रहेगी. परिवार में किसी की शादी में रुकावट आ रही है तो आपकी समझदारी से बात बन सकती है. धैर्य रखें.

तुला राशि

आज पैसे के मामले में आंख बंद कर भरोसा न करें. कोई जरूरी काम आखिरी मिनट में अटक सकता है. बिजनेस डील में सिर्फ मुंह जुबानी बात पर यकीन न करें, हर शर्त कागज पर पढ़ें. बच्चों की पढ़ाई और दोस्तों पर नजर रखें. ससुराल पक्ष में अपनी पर्सनल बातें शेयर करने से बचें, नहीं तो बात का बतंगड़ बन सकता है.

वृश्चिक राशि

सुबह थोड़ी टेंशन हो सकती है पर शाम तक सब ठीक हो जाएगा. विदेश जाने का या विदेश से जुड़ा कोई काम बन सकता है. नई गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होने के योग हैं. कोई पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है. रिश्तेदारों से बात करते समय जुबान पर कंट्रोल रखें.

धनु राशि

आज पार्टनर के साथ काम करने में फायदा होगा. परिवार के साथ बैठकर पुराने झगड़े सुलझाने का सही टाइम है. पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. भविष्य और पैसों को लेकर अहम बातचीत होगी. परिवार का साथ मिलेगा.

मकर राशि

आज तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन का मौका मिल सकता है. लव लाइफ भी अच्छी चलेगी. राजनीतिक बहस या लड़ाई से दूर रहें. अपने जरूरी कागज और कीमती सामान संभालकर रखें. पार्टनरशिप बिजनेस में अच्छा पैसा मिलेगा.

कुंभ राशि

काम के चक्कर में सेहत को न भूलें, टाइम पर खाएं और आराम करें. ऑफिस में कई काम एक साथ आएंगे, तो लिस्ट बनाकर काम करें. व्यापारियों को अपने कॉम्पिटिटर पर नजर रखनी चाहिए. गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें. अतीत की गलती से आज सीख मिलेगी.

मीन राशि

आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी. घर में मां कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं. भाई-बहन मददगार बनेंगे. पैसों की टेंशन कम होगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कानूनी मामले में लापरवाही न करें, एक्सपर्ट से सलाह लें.

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, इन 8 चीजों की खरीदारी भी है बेहद शुभ, जानिए क्या खरीदें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *