5 June 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 5 जून ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और वज्रयोग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
5 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच लें। आज आपके कार्फी खर्चे बढ़े रहेंगे। आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके कुछ विरोधी आज सिर उठा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी में इंक्रीमेंट के बारे में विचार किया जा सकता है। प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहेगा। आप रिश्ते में बढ़ते प्यार से अभिभूत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आप लोगों की भलाई के लिए कुछ काम करेंगे। आप जहां काम करते हैं, वहां आज आपकी ही चर्चा होगी। आपके प्रदर्शन की लोग तारीफ करेंगे। आपके वरिष्ठ भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपका ध्यान आकर्षित करेंगी।
कर्क राशि
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं ।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कोई लाभ दिला सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा और कुछ आर्थिक चिंताएं भी आपको परेशान करेंगी लेकिन अंदर से एक आवाज आएगी कि आप सब कुछ कर सकते हैं और इससे आप आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे। घर में कुछ चुनौतियां आपके रूटीन को प्रभावित कर सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में कोई नई खुशखबरी मिल सकती है।आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापारिक सौदे प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका कारोबार चमकेगा। दांपत्य जीवन में भी तनावपूर्ण स्थितियों का अंत होगा। मन में गुस्सा जरूर रहेगा, जो बीच-बीच में आपको परेशान करेगा। आपके आस-पास की परिस्थितियां आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। इसलिए भूलकर भी धन का निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आपने पहले से ही कहीं निवेश किया तो उस निवेश का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। आज किसी कारण से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान संबंधी परेशानी के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके चारों ओर प्रेम की हवा फैलेगी, जिससे आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने प्यार को खुलकर महसूस करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान का सुख मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपको सफलता देंगे और आज कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। लाभ के योग बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार का प्रेम भी आपको प्राप्त होगा। आज आप परिवार की जरूरतों को समझेंगे और आपका पूरा ध्यान घरेलू जीवन पर रहेगा। आप अपने काम को लेकर भी लापरवाही नहीं करेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज दोस्तों से मिलने में समय व्यतीत करेंगे और खूब गपशप करेंगे। आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और खुद को आत्मविश्वास से भरपूर समझकर व्यापार में कुछ बड़े फैसले भी लेंगे।
कुंभ राशि
आज आपकी आर्थिक चुनौतियां कुछ कम होंगी। आपको कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। हैं। आज आपको अच्छा भोजन करने का सुख प्राप्त होगा और परिजनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विचारों पर भी चर्चा करेंगे। आपकी वाणी में कुछ कड़वाहट भी आ सकती है। इससे बचना जरूरी होगा। व्यापार में लाभ होगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप जहां हाथ रखेंगे वहीं सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सेहत भी मजबूत रहेगी। आज आप अपना दांपत्य जीवन बहुत अच्छे से व्यतीत करेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे। आज का दिन आपको आगे बढ़ने के कुछ नए मौके दे सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)