MCD Bypoll Results 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. सभी 12 वार्डों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं. सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है और तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है. जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी उनमें बीजेपी 9 सीटों पर बीजेपी पिछली बार जीत थी. इस हिसाब से बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है. आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर पहले भी जीत दर्ज की थी. इस हिसाब से उसे नुकसान नहीं हुआ. सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को हुआ.
दिल्ली MCD उपचुनाव 2025 में किसको मिली जीत किसको मिली हार
मुंडका वार्ड (राउंड 8/8)
आप: अनिल लाकड़ा (जीत)
भाजपा: जयपाल सिंह दराल (जयपाल सिंह सरल) (हार)
शालीमार बाग बी वार्ड (राउंड 7/7)
भाजपा: अनीता जैन (जीत)
आप: बबीता राणा (हार)
अशोक विहार वार्ड (राउंड 10/10)
आप: सीमा विकास गोयल (जीत)
भाजपा: नीलम असीजा (वीना असीजा) (हार)
चांदनी चौक वार्ड (राउंड 8/8)
भाजपा: सुमन कुमार गुप्ता (जीत)
आप: हर्ष शर्मा चिंटू (हार)
चांदनी महल (राउंड 7/7)
भाजपा – मोहम्मद इमरान (जीत)
आप – मुदस्सर उस्मान (हार)
द्वारका बी वार्ड (राउंड 10/10)
भाजपा: मनीषा देवी (राजपाल सहारावत) (जीत)
आप: राजपाल सेहरावत (राजबाला सहारावत) (हार)
ढिंचाऊं कलां वार्ड (राउंड 7/7)
भाजपा: रेखा रानी (जीत)
आप: नीतू केशव चौहान (हार)
नारायणा वार्ड (राउंड 10/10)
आप: राजन अरोड़ा (जीत)
भाजपा: अंजुम मंडल (चंद्रकांता शिवानी) (हार)
संगम विहार ए वार्ड (राउंड 10/10)
कांग्रेस: सुरेश चौधरी (जीत)
भाजपा: शुभ्रजीत गौतम (सुभ्रजीत गौतम) (हार)
आप: अनुज कुमार शर्मा (हार)
दक्षिणपुरी वार्ड (राउंड 10/10)
आप: रामस्वरूप कनौजिया (जीत)
भाजपा: रोहिणी राज (हार)
ग्रेटर कैलाश वार्ड (राउंड 8/8)
भाजपा: अंजुम मंडल (जीत)
आप: ईशना गुप्ता (हार)
विनोद नगर वार्ड (राउंड 9/9)
भाजपा: सरला चौधरी (जीत)
आप: गीता रावत (हार)
कब हुई थी वोटिंग
30 नवंबर को वोटिंग हुई थी. और सभी 12 वार्डो में 38.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी . इस चुनावी मुकाबले मे कुल 51 कैंडिडेट है. इसमे 26 पुरुष और 25 महिला कैडिडेट है. 250 सदस्यीय एमसीडी सदन मे बीजेपी के पास वर्तमान मे 116 सीटे है. आप के पास 99, विकास पार्टी के पास 15 और कांग्रेस के पास 8 साटे है.
इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार में कोहरे ने दी दस्तक, ठंड ने पकड़ी रफ्तार, जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम