रंगों की मस्ती में डूबने से पहले करें ये पारंपरिक उपाय, चमक जाएगी किस्मत, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Holi 2026: हिंदू धर्म में होली का त्योहार न केवल रंगों और खुशियों का प्रतीक है, बल्कि यह नकारात्मकता को मिटाकर जीवन में सकारात्मकता लाने का भी एक विशेष अवसर होता है. ज्योतिष और शास्त्रों में होली के दिन को एक ‘सिद्ध काल’ माना गया है, यानी एक ऐसा महामुहूर्त, जब किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं और जीवन से नकारात्मकता का ‘दहन’ कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली आपके घर में खुशियों की बौछार लाए, तो रंगों की मस्ती में डूबने से पहले ये पारंपरिक उपाय करना न भूलें. 

ऐसे करें होली की शुरुआत 

होली के दिन सुबह स्नान के बाद अपने इष्ट देव को अबीर-गुलाल अर्पित करें. इसके बाद ही परिवार या दोस्तों के साथ रंग खेलें. ऐसा करना शुभ और मंगलकारी माना गया है.

गणेश जी 

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा जाता है. इसलिए होली के दिन उन्हें सिंदूर या नारंगी रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ होता है. इसके साथ मोदक का भोग लगाने से कार्यों में सफलता और बाधाओं से मुक्ति की कामना की जाती है.

राधा रानी और श्री कृष्ण

होली पर राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि राधा रानी और कान्हा ने ही पहली बार होली खेली थी. होली के दिन अबीर और गुलाल राधा-कृष्ण को लगाना चाहिए. राधा-कृष्ण की पूजा में रंग, अबीर, गुलाल और पिचकारी घर के मंदिर में रखनी चाहिए. राधा जी को खिले रंग के गुलाल और भगवान कृष्ण को मटमैला गुलाल लगाना चाहिए.

विष्णु अवतारों को अर्पित करें पीला गुलाल

जो लोग भगवान विष्णु जी और उनके अवतार जैसे श्रीराम और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं, उन्हें होली पर पीले रंग का गुलाल चढ़ाना चाहिए. पीला रंग समृद्धि, ज्ञान और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पीले फल और मिठाई का भोग लगाना भी शुभ फलदायी माना गया है.

भोलेनाथ को लगाएं नीला गुलाल

भगवान शिव को होली पर लाल या नीले रंग का गुलाल अर्पित किया जा सकता है. साथ ही बेलपत्र, भस्म और पुष्प चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की जाती है.

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं पीला रंग

होली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. उन्हें पीले रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ माना गया है.

मां सरस्वती को अर्पित करें पीला गुलाल

ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को होली पर सफेद पुष्प और पीले रंग का गुलाल चढ़ाना उत्तम माना जाता है. यह बुद्धि और विद्या में वृद्धि का प्रतीक है.

हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूरी गुलाल

होली के दिन हनुमान जी को सिंदूरी रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ होता है. साथ ही गुड़ से बनी मीठी रोटी का भोग लगाने की परंपरा भी है. इसे साहस और शक्ति की प्राप्ति से जोड़ा जाता है.

मां दुर्गा को अर्पित करें लाल गुलाल

मां दुर्गा को होली पर लाल रंग अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है. लाल चुनरी या लाल गुलाल चढ़ाने से माता की कृपा प्राप्त होती है. इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना भी शुभ माना गया है.

इसे भी पढ़ें:-डर, डिप्रेशन, एंजायटी और तनाव से मिलेगा छुटकारा, करें ये योगासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *