Mangalwar ka upay: हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले शुभ दिन, समय और शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है. यदि बात करें वार की तो सनातन परंपरा में मंगलवार का दिन चिरंजीवी माने जाने वाले हनुमान जी और भूमिपुत्र मंगल देवता की पूजा के लिए समर्पित है. हिंदू मान्यता के अनुसार इन दोनों ही देवताओं की इस दिन विधि-विधान से साधना-आराधना करने पर जहां शुभ फल प्राप्त होते हैं, वहीं इस दिन कुछेक कार्यों को करने की मनाही है. आइए जानते हैं कि आखिर मंगलवार के दिन शुभ फल को पाने के लिए क्या करना और क्या भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
मंगलवार के प्रमुख उपाय
हनुमान जी को सिंदूर और चोला: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.
हनुमान चालीसा का पाठ: शाम के समय हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से कष्ट दूर होते हैं.
बूंदी का प्रसाद: बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में बांटें.
गुड़ का दान: मंगल दोष से राहत पाने के लिए गुड़ और चने का दान करें.
पीपल के पत्ते: हनुमान जी की पूजा करते समय 11 पीपल के पत्तों पर चंदन से ‘श्री राम’ लिखकर हनुमान जी को माला बनाकर चढ़ाएं.
हनुमान बाहुक का पाठ: शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए हनुमान जी के सामने बैठकर ‘हनुमान बाहुक’ का पाठ करें.
कर्ज मुक्ति उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े, या तांबे के बर्तन का दान करें.
लाल रंग के वस्त्र धारण: मंगलवार के दिन सुबह स्नान करके लाल या केसरिया वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.
मंगलवार के दिन भूलकर न करें ये 5 काम
- मंगलवार के दिन क्षौर कर्म यानि बाल, नाखून आदि नहीं कटवाना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन बाल आदि कटवाने से आयु घटती है और कर्ज में बढ़ोत्तरी होती है.
- इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी तामसिक चीजों जैसे मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए और पूरे दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
- मंगलवार के दिन व्यक्ति को उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए.
- मंगलवार के दिन व्यक्ति को किसी को धन उधार लेने और देने से बचना चाहिए.
- इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए और न ही इस दिन धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, आरी, आदि खरीदना चाहिए.
हनुमान जी के मंत्र
भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र
हं हनुमंते नम:।
स्वास्थ्य के लिए मंत्र
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा
संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
कर्ज मुक्ति के मंत्र
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
मनोकामना के लिए मंत्र
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
प्रेत भुत बाधा के लिए मंत्र
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी के भाव स्थिर, जानें रेट