CM योगी ने किसानों को दिया 493 करोड़ का तोहफा, बोले- नुकसान की भरपाई होगी

Uttar pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सोमवार को बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी. सीएम ने डीबीटी के जरिए प्रदेश के 9,18,091 किसानों के खाते में सीधे 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि भेजी.इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में बड़े पैमाने पर फसल, मकान और पशुधन का नुकसान हुआ है. डबल इंजन सरकार ने 8 से 10 दिन के अंदर ही किसानों को मुआवजा पहुंचाने का काम किया है.

493 करोड़ के अलावा और क्या मिला?

  • अतिवृष्टि से मकान क्षतिग्रस्त होने पर सीएम आवास योजना के तहत 1.20 लाख की अलग से सहायता
  • पूरी तरह तबाह मकानों को तत्काल नया आवास देने के निर्देश
  • जनहानि पर 24 घंटे के अंदर 4 लाख और आकाशीय बिजली से मौत पर कृषक दुर्घटना बीमा से 5 लाख की मदद
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर बिना कटौती के पूरा पैसा खाते में

सीएम ने बताया कि इस साल बरसात में अब तक आपदा प्रभावितों को करीब 1000 करोड़ की मदद दी जा चुकी है. इससे पहले 1.29 लाख किसानों को 78 करोड़ की फसल क्षति सहायता मिल चुकी है.

हुदहुद चक्रवात का जिक्र

योगी ने कहा, 2014 में हुदहुद चक्रवात के लिए केंद्र ने 3200 करोड़ भेजे थे, लेकिन किसानों तक सिर्फ 800 करोड़ पहुंचे. 2017 में जांच कराकर बाकी किसानों को हमने पैसा दिया.

15 अक्टूबर से धान खरीद

सीएम ने ऐलान किया कि जिन जिलों में अतिवृष्टि हुई है, वहां 15 अक्टूबर से धान के साथ ज्वार, बाजरा, मक्का के क्रय केंद्र शुरू होंगे. जितना धान किसान लाएगा, पूरा खरीदा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में ED का एक्शन, 8 जगहों पर फाइनेंशियल ट्रेल खंगाल रही टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *