Health tips: माइग्रेन का दर्द बड़ा खतरनाक होता है. ये इतना तेज होता है कि मानो सिर की नसें फटने वाली हों. हालांकि अलग-अलग लोगों में माइग्रेन दर्द की तीव्रता कम ज्यादा हो सकती है. माइग्रेन का दर्द कई तरह का होता है, लेकिन ज्यादातर लोग सिर के एक तरफ दर्द से परेशान रहते हैं. माइग्रेन तेज होने पर बिना दवा के कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय करके माइग्रेन के दर्द की तीव्रता और बार-बारे होने की शिकायत को कम किया जा सकता है. आइये जानते हैं माइग्रेन के कारण क्या हैं और क्या हैं माइग्रेन के लिए घरेलू उपाय.
माइग्रेन के लक्षण
- सिर के एक तरफ तेज़, धड़कता हुआ सिरदर्द
- तेज रोशनी, आवाज या गंध से परेशानी
- मतली और उल्टी
- आंखों के सामने चमकदार लाइट या फ्लैश दिखना (Aura)
- थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन
- बोलने में कठिनाई या भ्रम होना
- गर्दन में अकड़न
- नींद में समस्या
माइग्रेन के कारण
- हार्मोनल बदलाव (महिलाओं में ज्यादा)
- अत्यधिक तनाव और चिंता
- नींद की कमी या अनियमित नींद
- डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
- तेज़ रोशनी, तेज आवाज़ या गंध
- मौसम का अचानक बदलना
- गलत खानपान व भूखे रहना
- कैफीन, चॉकलेट, रेड वाइन जैसी चीजें
- पारिवारिक इतिहास या आनुवांशिकता
माइग्रेन से बचाव के उपाय
- हर दिन पर्याप्त नींद लें (कम से कम 7-8 घंटे)
- तनाव को कम करने के लिए योग और प्राणायाम करें
- शरीर में पानी की कमी न होने दें
- समय पर और संतुलित भोजन करें
- ट्रिगर फूड्स से परहेज करें
- मोबाइल और लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम करें
- रोजाना हल्का व्यायाम करें
- माइग्रेन डायरी बनाएं ताकि ट्रिगर पहचान सकें
घरेलू उपाय
- सिर पर ठंडा सेक लगाएं
- अंधेरे और शांत कमरे में आराम करें
- गहरी सांस लें और रिलैक्स करें
- तनाव को कम करें
- नियमित दिनचर्या अपनाएं
इसे भी पढ़ें:-अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानें कब खुलेंगे सभी कपाट