Civil Judge Recruitment: अगर आप लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और जज बनने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Bihar Public Service Commission ने 33वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती सिविल जज (PCS J) के पदों के लिए निकाली गई है, जिसमें कुल 173 वैकेंसी हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है.
क्या चाहिए योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास वकील के रूप में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए.यह अनुभव प्रमाणित होना जरूरी है, जिसे किसी सक्षम अधिकारी या अनुभवी अधिवक्ता द्वारा सत्यापित किया गया हो. जिन उम्मीदवारों ने लॉ क्लर्क के रूप में कार्य किया है, उनका अनुभव भी मान्य हो सकता है.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष और अन्य वर्गों (महिला, SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग) के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पहले प्रारंभिक परीक्षा (Objective Test), फिर मुख्य परीक्षा (Mains) और उसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू. अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Online Apply या Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- अब 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 के लिंक को चुनें.
- सबसे पहले New Registration करके अपना अकाउंट बनाएं.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी जानकारी भरें.
- आवेदन शुल्क जमा करें.
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकालकर रखें.
इसे भी पढ़ें:-मौसम में अचानक बदलाव, क्या पश्चिमी विक्षोभ से होता है गर्म जगहों पर ठंडी का एहसास