Health news: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए गुस्से को काबू में रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. ऑफिस की परेशानियां और घर की जिम्मेदारियां, ये सब हमारे अंदर तनाव और चिड़चिड़ापन पैदा कर सकते हैं. योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे मन को शांत करने और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होने में भी मदद करता है. जब गुस्सा बढ़ता है तो न केवल हमारे रिश्तों पर असर पड़ता है, बल्कि हमारा शरीर भी प्रभावित होता है. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय के रूप में सामने आता है.
शीतली प्राणायाम से तुरंत पाए ठंडक और शांति
शीतली प्राणायाम गर्मियों के लिए सबसे असरदार योग तकनीक मानी जाती है. इसमें मुंह से ठंडी हवा अंदर लेकर नाक से बाहर छोड़ी जाती है.

यह शरीर के तापमान को कम करता है और दिमाग को तुरंत शांत करता है. रोज़ाना 5-10 मिनट इसका अभ्यास करने से गुस्सा और चिड़चिड़ापन तेजी से कम होता है.
अनुलोम-विलोम से दिमाग रखें संतुलित
अनुलोम-विलोम प्राणायाम मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. यह दिमाग के दोनों हिस्सों को संतुलित करता है और तनाव को कम करता है.

सुबह या शाम 10 मिनट इसका अभ्यास करने से मन शांत और फोकस्ड रहता है, जिससे गुस्सा कंट्रोल में रहता है.
बालासन से मिले मानसिक आराम
बालासन एक रिलैक्सिंग योगासन है, जो दिमाग को गहरी शांति देता है. इसे करने से शरीर का तनाव कम होता है और मन स्थिर होता है.

गर्मी में जब बेचैनी बढ़े, तब 5-7 मिनट बालासन करना बेहद फायदेमंद होता है.
ध्यान से पाएं भावनाओं पर नियंत्रण
ध्यान यानी मेडिटेशन आपके मन को स्थिर और शांत बनाता है. रोज़ाना 10–15 मिनट ध्यान करने से आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं.

यह मानसिक गर्मी को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है.
शवासन से दिमाग को दें पूरा आराम
शवासन योग का सबसे सरल लेकिन असरदार आसन है. इसमें शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दिया जाता है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव खत्म होता है.

गर्मी में यह दिमाग को ठंडा रखने में बेहद मदद करता है.
इसे भी पढ़ें:-साइकिल चलाने के जबरदस्त फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान