Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां पर करीब साढ़े चार बजे अकासा और स्पाइसजेट के विमानों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में किसी के भी घायल होने या मौत की खबर नहीं है। दोनों ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर अपने-अपने बयान भी जारी कर दिए हैं।
पुशबैक करते समय हुई यह घटना
यह घटना तब हुई, जब एक प्लेन प्लेन पुश कर रहा था और दूसरा टैक्सींग करते हुए गेट की तरफ जा रहा था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकासा एयर का प्लेन (VT-YBA) दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए पुशबैक हो रहा था. उसी समय लेह से दिल्ली आया स्पाइस जेट का प्लेन (VT-SLB) रनवे से गेट की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान, दोनों एयरक्राफ्ट के विंग आपस में टकरा गए. इस टक्कर में स्पाइस जेट के बोइंग 737-700 प्लेन के दाहिने विंगलेट को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे प्लेन के बाएं हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) भी डैमेज हो गया है.
सभी यात्री सुरक्षित
इस घटना के बाद स्पाइसज जेट के प्लेन को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है. अकासा एयर के प्रवक्ता ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा- “दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 का विमान 16 अप्रैल, 2026 को खाड़ी में वापस लौटना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर मार दी। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।”
इसे भी पढ़ें:-शरीर के इन छोटे संकेतों को न करें इग्नोर, वरना डैमेज हो सकते हैं लिवर और किडनी