Health care: आज के समय में हम सभी सुबह से लेकर रात तक कॉफी पीना पसंद करते हैं. लेकिन शायद आपको मालूम नहीं रात को ब्लैक कॉफी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. जी हां एक नए अध्ययन के अनुसार, रात में कॉफी पीना कई परेशानियों का कारण बन सकता है. उनमें आवेगपूर्ण व्यवहार बढ़ सकता है, जिससे बिना सोचे-समझे जोखिम भरे काम करने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को ब्लैक कॉफी पीने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं.
नींद में दिक्कत
कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मस्तिष्क में एडेनोसाइन नाम के केमिकल को ब्लॉक कर देता है, जिसकी वजह से आपको नींद आने में घंटों लग सकते हैं या आपकी नींद बार-बार टूट सकती है. भले ही आप सो जाएं, लेकिन कैफीन आपकी ‘Deep Sleep’ की गुणवत्ता को कम कर देता है, जिससे आप सुबह थका हुआ महसूस करते हैं.
एंग्जायटी और बेचैनी
रात का शांत समय वैसे भी कई लोगों के लिए ओवरथिंकिंग वाला होता है. ऐसे में कैफीन का सेवन दिल की धड़कन बढ़ा सकता है. घबराहट, हाथ-पांव में कंपन और बेचैनी पैदा कर सकता है.
पाचन संबंधी समस्याएं
ब्लैक कॉफी में एसिडिक नेचर होती है. खाली पेट या रात को इसे पीने से पेट में एसिड रिफ्लक्स या जलन हो सकती है. यह गैस, कब्ज जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है.
इसे भी पढ़ें :-‘नागरिक देवो भव’ हर फैसले का मूलमंत्र बने, पीएम मोदी का लोक सेवकों को संदेश