उत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

weather news: कई दिनों की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए गुरुवार शाम को हुई वर्षा से राहत मिली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलीं। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है.

आज दिल्ली-यूपी में हो रही है झमाझम बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्यियस तक की कमी हुई है। आज दिल्ली  और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, 15 राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है 31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई स्थानों पर तेज आंधी-तूफान आने की संभावना हैं।

राजस्थान के श्री गंगानगर में पारा 47.1 तक पहुंचा

कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद मौसम में यह बदलाव आया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 से 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच और राजस्थान के गंगानगर में पारा 47.1 तक पहुंच गया।

हरियाणा के चरखी दादरी में गिरे ओले

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा से मिली राहत। हरियाणा के चरखी दादरी में तेज वर्षा के साथ ओले गिरे, जबकि रेवाड़ी के बावल, कुंड और खेल क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक गिरे ओले। नूंह में तेज आंधी से टपकान गांव में स्कूल की दीवार और चंदेनी गांव में घर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े।

बदायूं में भी ओले गिरे

मुरादाबाद जिले में भी आंधी-तुफान के कारण पेड़ों की टहनियां टूट गईं, कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए। बदायूं में भी बारिश के साथ जमकर ओले गिरे और उधर रात में लखनऊ और आसपास जिलों में भी तेज हवाओं के साथ शुरू बारिश।

उत्तराखंड में ओलावृष्टि से खेती को हुई नुकसान

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत में बारिश के ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्र तथा बागेश्वर की कत्यूर घाटी में 100 से 200 ग्राम वजनी ओले गिरने से वाहनों के शीशे, हेडलाइट व खिड़कियों के कांच भी टूट गए। साग-सब्जी के अलावा फलों को भी नुकसान पहुंचा।

राहत की बात यह रही कि जंगलों में लगी आग बुझ गई। हिमाचल प्रदेश के लिए पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में कुछ जगहों पर ओले, आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *