आबकारी विभाग में बंपर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी डिपार्टमेंट में शामिल होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल (आबकारी सिपाही) के 722 खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

योग्यता

आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी रहेगा. बिना PET स्कोर वाले उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे.

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना आयोग द्वारा तय तिथि के आधार पर की जाएगी.

शारीरिक योग्यता

आबकारी सिपाही पदों पर आवेदन के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेमी और सीना 80 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) और 85 सेंटीमीटर (फुलाने पर) होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एससी/ एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी निर्धारित है. न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. आयोग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में नियुक्ति दी जाएगी.

कैसे करें अप्लाई ?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए  ‘कैंडिडेट लॉग इन’ (Candidate Login) विकल्प पर क्लिक करे.
  • इसके बाद आबकारी सिपाही भर्ती 2026 से जुड़े ‘अप्लाई लिंक’ को खोलें.
  • मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • फीस जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-LPG से UPI तक सब पर पड़ेगा असर, 1 जून से बदल रहे 6 बड़े नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *