Mau: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह मऊ के गांधी मैदान मधुबन में पहुंचे, जहां उन्होने करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया और लोकार्पण के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया. सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज माफिया पिस्तौल लहराते हुए, धमका करके, खुली जीप में चल करके किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी माफिया ने किसी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डाला… तो तय है कि रावण और कंस जैसी उसकी दुर्गति होगी.
माफिया का यमलोक का टिकट तय
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी स्कूल नहीं जा सकती थी. शोहदे परेशान करते थे. व्यापारी सूर्यास्त के पहले अपने प्रतिष्ठान को बंद करने के लिए मजबूर होता था. जब परिवार का कोई सदस्य सूर्यास्त के पहले घर नहीं पहुंचता था तो लोगों में चिंता होती थी कि पता नहीं क्या हो जाए. लेकिन डबल इंजन की सरकार में प्रदेश की पहचान बदली. आज कोई दंगा नहीं होता, कहीं कर्फ्यू नहीं लगता. बेटियां और व्यापारी सुरक्षित है.
रावण और कंस जैसी दुर्गति होगी
उन्होंने कहा, अराजकतत्वों की वजह से गरीब को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, रामलीला यज्ञ, रामनमवी, जन्माष्टमी नहीं होने दिया जाता था. “अब मैं कह सकता हूं किसी माफिया, किसी गुंडे में दुस्साहस नहीं कि वह किसी पर्व-त्योहार में व्यवधान पैदा कर दे और उपद्रव पैदा कर दे. अगर कोई माफिया किसी रामलीला में, किसी यज्ञ-कथा में, किसी धार्मिक आयोजन में, रामनवमी हो, शिवरात्रि हो, जन्माष्टमी हो, रक्षाबंधन में किसी ने व्यवधान डाला… तो पर्व तो मनेगा, लेकिन उसके बाद तय है कि रावण और कंस जैसी दुर्गति होगी.”
गरीबों को मिल रहा घर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में आज सरकार गरीबों को घर दे रही है. गरीबों को राशन मिल रहा है. बच्चो को बेहतर शिक्षा मिल रही है. यूपी में मेडिकल कॉलेज बने हैं, स्वस्थ्य व्यवस्था में सुधर हुआ है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है.
इसे भी पढ़ें:-दिल के लिए हानिकारक है ये चीजें, नहीं किया सुधार तो हार्ट दे देगा जवाब