Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उस विचारधारा को फिर से धार देने की कोशिश की जिसके बल पर भाजपा ने उत्तराखंड की राजनीति में अपनी मजबूत बनाई है। उन्होंने संकेत दिया कि वर्ष 2027 के चुनाव मे सिर्फ विकास योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों से नहीं लड़ा जाएगा। यह चुनाव सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की वैचारिक लड़ाई है। देवभूमि से भगवा का संदेश पूरे देश में जाना चाहिए। राजपुर स्थित होटल में प्रदेश के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे नितिन नवीन ने कहा कि हमें अपनी कर्मठता व क्षमता से पार्टी को स्वर्णिम दौर में लाना है।
पूरे साल सक्रिय रहना होगा: महामंत्री संतोष
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने कहा कि हमें सिर्फ चुनाव की दृष्टि से नहीं, बल्कि इसे पूरे साल सक्रिय रहना होगा, हमें अपनी सरकार भी लानी है और आम लोगों को विकसित भारत निर्माण के लिए तैयार भी करना है। उन्होंने कहा की जल्द ही पार्टी कार्यक्रमों और बूथ कमेटी बैठकों की गति को तेज करेगी।
गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पीएम मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा लहरा रहा है। उन्होंने राज्य का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय स्तर से भी नीचे है।
राष्ट्र निर्माण का संकल्प
राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कहा हमें सिर्फ राजनीतिक दल की नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी संकल्प हैं। हमारे सरकार की अनगिनत उपलब्धियां हमारे साथ हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड में बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए 2027 में तीसरी बार सरकार को लाएगें। और प्रदेश के प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल प्रदेश पदाधिकारीयों के साथ जिला प्रभारी और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।