Manipur: मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाल करने में जुटे सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने इमफाल के पूर्वी-पश्चिमी जिलों से विभिन्न उग्रवादी समूहों के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कार्यकर्ता और प्रतिबंधित संगठन यूपीपीके के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी-सिटी मीतेई गुट के एक महिला कार्यकर्ता और एनआरएफएम के एक कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिमी जिले से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने शनिवार (30 मई) को इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी. बयान में कहा गया कि उनके कब्जे से तीन हथगोले, लाल रंग के टिन के डिब्बे में रखे सात डेटोनेटर और एक मांग पत्र भी बरामद किया गया. मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़नी होगी वैचारिक लड़ाई, तभी देवभूमि से पूरे देश में जाएगा भगवा संदेश:नितिन नवीन