UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है. देश में दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल में 10 प्रतिशत एक्ट्रा सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. बता दें कि UPPCL ने ईधन फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत का इजाफा किया है. जून के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है. मार्च महीने के 10 प्रतिशत बकाया की वसूली जून में की जाएगी.
बिजली उपभोक्ताओं को अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा. बता दें कि ये चार्ज हर महीने बिजली के बिल में लगकर आता है. इस बार ये शुल्क 10 प्रतिशत आएगा. जून का बिल ज्यादा चुकाना होगा. माना जा रहा है कि UPPCL जून के बाद के महीनों में भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकता है.
इसे भी पढ़ें:-देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं