Odisha: ओडिशा के गवर्नर डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को गवर्नर की पुलिस एड-डी-कैंप यानी ADC नियुक्त किया है, जिससे वह इस प्रतिष्ठित पद पर काम करने वाली पहली महिला ऑफिसर बन गई हैं। अनन्या अवस्थी ने आईपीएस अधिकारी कुलदीप मीणा का स्थान लिया है, जो इससे पहले इस पद पर कार्यरत थे।
रविवार को लोकसेवा भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राज्यपाल ने अनन्या अवस्थी का नए पुलिस एडीसी के रूप में स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। नियुक्ति से पहले अनन्या अवस्थी कटक में शहरी पुलिस जिला (यूपीडी) में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत थीं।
इसे भी पढ़ें:-शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार आज, 35 विधायक लेगें मंत्रीपद की शपथ