West bangal: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का आज पहला और बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है. सुबह 11 बजे लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. कैबिनेट विस्तार की जानकारी सामने आने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. बता दें कि बीजेपी के सीनियर नेताओं, युवा और नए चेहरों को राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. वहीं, मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर सभी की नजरें रहेंगी.