‘हीरामंडी’ के दुसरे सीजन की तैयरी शुरु, तवायफों की कहानी फिर बिखेरेगी रंग  

Heeramandi Season 2 release update: साल 2024 में रिलीज हुई ‘हीरामंडी’ का अब दूसरा सीजन आने के लिए तैयार है। पहला सीजन लोगों को काफी पसंद आया था और ये वेब सीरीज कई दिनों तक ट्रेंडिंग भी रही थी। अब नए सीजन में कहानी किस दिशा की और जाएगी, जानें। मनोरंजन जगत में अक्सर ऐसी कहानियां बनती हैं जो इतिहास के पन्नों को एक नए नजरिए से दर्शकों के सामने पेश किया जाता हैं। साल 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही मेगा और आलीशान प्रोजेक्ट रिलीज हुआ, जिसने तवायफों की जिंदगी, उनके आपसी टकराव, कला और उनके छिपे हुए देशभक्ति के जज्बे को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया। आठ एपिसोड की यह सीरीज रिलीज होते ही न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी ट्रेंड्स में बनी रही। पहले सीजन की इस अपार सफलता के बाद अब मेकर्स इसके दूसरे सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। दर्शकों के बीच इस बात को लेकर भारी उत्सुकता है कि अब अगले सीजन में कहानी क्या मोड़ लेने वाली है।

ओटटी पर  ‘हीरामंडी’ के नए सीजन की तैयारी शुरु

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने अपनी रिलीज के साथ ही सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। विभाजन से पहले के लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। पहले सीजन में दिखाया गया था कि कैसे कोठों की ये रानी कही जाने वाली महिलाएं अंत में देश की आजादी के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उठ खड़ी होती हैं। अब इस सीरीज के दूसरे भाग यानी ‘हीरामंडी 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सीरीज में ‘साइमा’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है कि इसके दूसरे सीजन की स्क्रिप्टिंग का काम पूरी तेजी से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *