New Delhi: दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर 34 आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं. इस फेरबदल का मकसद पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, कई यूनिट्स में प्रशासनिक मजबूती लाना और कानून-व्यवस्था से जुड़े कामों को बेहतर तरीके से संचालित करना बताया जा रहा है. पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर तैनात किया गया है.
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के डीसीपी रहे वी हरेश्वर स्वामी अब पश्चिम दिल्ली के डीसीपी का कार्यभार संभालेंगे. डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को डीसीपी यातायात के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल अलवाल का तबादला स्वापक रोधी कार्यबल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी पद पर किया गया है. अन्य आईपीएस अधिकारियों में शोभित डी सक्सेना को डीसीपी बाहरी-उत्तर, निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 उत्तर और नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी के पद पर तैनात किया गया है.
नेहा यादव के पास डीसीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा के डीसीपी पद पर तैनात जितेंद्र मणि को डीसीपी सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि ऐश्वर्या शर्मा का तबादला अतिरिक्त डीसीपी-1 दक्षिण-पूर्व से डीसीपी लाइसेंसिंग के पद पर किया गया है. अन्येश रॉय डीसीपी आईएफएसओ के पद बने रहेंगे. रूप में बने रहेंगे. रॉय के पास डीसीपी लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार था.
इसे भी पढ़ें:-दोपहर में सोना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? यहां जानें सबकुछ