घर में रखी वाशिंग मशीन बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Tech Tips: वाशिंग मशीन हमारे घर का एक अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। फिर भी, हम अक्सर इसकी छोटी-मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं। यह लापरवाही जानलेवा हो सकती है। आइए उन 5 बड़े खतरों के बारे में जानते हैं, जिन्हें तुरंत ठीक कराना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन से जुड़ी ऐसी 5 आम समस्याओं के बारे में जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

मशीन को छूने पर करंट महसूस होना

यदि वॉशिंग मशीन को छूते समय हल्का झटका या करंट महसूस होता है तो इसे सामान्य गलती समझकर अनदेखा न करें. यह अक्सर खराब अर्थिंग, अंदरूनी वायरिंग में खराबी या मशीन के इलेक्ट्रिकल हिस्सों में पानी पहुंचने का संकेत हो सकता है.

मशीन से जलने या पिघले प्लास्टिक जैसी गंध आना

अगर वॉशिंग मशीन से जलने की गंध आने लगे तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें. यह मोटर के अधिक गर्म होने, तारों के पिघलने, खराब कैपेसिटर या बेल्ट के अत्यधिक घर्षण की वजह से हो सकता है.

मशीन के आसपास पानी का रिसाव होना

वॉशिंग मशीन के नीचे या आसपास पानी जमा होना अक्सर पाइप, होज या डोर सील में खराबी का संकेत होता है. कई लोग इसे मामूली समस्या समझते हैं लेकिन यह बड़ा खतरा बन सकती है.

मशीन का ज्यादा हिलना-डुलना या तेज आवाज करना

स्पिन मोड के दौरान अगर मशीन बहुत ज्यादा हिलती है या असामान्य आवाजें करती है तो यह किसी तकनीकी खराबी का संकेत हो सकता है.

मशीन चलाते ही MCB ट्रिप होना

अगर वॉशिंग मशीन ऑन करते ही बार-बार MCB ट्रिप हो जाती है या बिजली कट जाती है तो इसे नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक हो सकता है.

वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी टिप्स

  • हर 6 से 12 महीने में मशीन की सर्विस कराएं.
  • ड्रम में जरूरत से ज्यादा कपड़े न डालें.
  • हमेशा सही अर्थिंग वाले सॉकेट का उपयोग करें.
  • मशीन के आसपास की जगह सूखी रखें.
  • खराब पावर कॉर्ड तुरंत बदलें.
  • मशीन को लंबे समय तक बिना निगरानी के चालू न छोड़ें.

इसे भी पढ़ें:-पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में हुई थी एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *