अब हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज: सीएम योगी

Gonda: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब मैं गोंडा की बात करता हूं  तो याद करिए 2017 में देश का सबसे गंदे शहर के रूप में किसी शहर की चर्चा होती थी तो गोंडा है और आज मैं कह सकता हूं कि गोंडा देश के स्वच्छ शहरों में से एक अपनी पहचान बना रहा है। आपसे ये कहूंगा की अच्छा काम जो करे उसके साथ खड़ा होना सीखें। याद रखना उसी में भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है। उसी से विकास संभव है और विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता।

गोंडा कर रहा तेजी से विकास

सीएम योगी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जनपद गोंडा के लिए एक सपना था, जो आज साकार हो चुका है।

बता दे कि अब यहां इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज भी हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अन्य अस्पतालों का भी निर्माण किया जा रहा है।

सीएम योगी ने जनता से कहा कि अच्छी सरकार चुनते हैं। अच्छे परिणाम आते हैं। इस विश्वास के साथ आप सबको मैं इन योजनाओं की हृदय से बधाई देता हूं। 

सीएम योगी ने विपक्ष पर कसा तंज

पहले एक गांव तक सारी योजनाएं पहुंचती थी। हमें मेडिकल कॉलेज बनाना था। हमने यह नहीं कहा कि सैफई में बनेगा। हमने कहा गोंडा में बनेगा। और बहराइच में बनेगा, बलरामपुर में बनेगा ,अयोध्या में बनेगा,  बस्ती में बनेगा।  इन सभी जनपदों में हम लोगों ने मेडिकल कॉलेज बनाया। सरकारी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भी बन गया। सब जगह मेडिकल कॉलेज है। अंबेडकर नगर में मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। कौन जिला है जहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं हो रहा है?।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *