₹29 महंगा हुआ 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में अब कितने रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

LPG Price hike: महंगाई के बीच आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है. जिसका असर आम जनता की जेबों पर पड़ेगा. यह नई दरें 7 जून 2026 से लागू हो गई हैं. यह पिछले तीन महीनों में घरेलू LPG की दूसरी बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है.

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से बढ़ रही हैं कीमतें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को कई तरह की बाधाओं को सामना करना पड़ रहा है, जिससे फ्यूल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हुई बढ़ोतरी से कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था. इस नुकसान को कम करने और इसका कुछ हिस्सा आम लोगों पर डालने के लिए कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. 

आपके शहर में कहां पहुंची 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

शहरकीमत
दिल्ली₹942.00
मुंबई₹941.50
कोलकाता₹968.00
चेन्नई₹957.50
हैदराबाद₹994.00
बेंगलुरू₹915.50
नोएडा₹939.50
गुरुग्राम₹950.50
चंडीगढ़₹951.50
जयपुर₹945.50
लखनऊ₹979.50
पटना₹1,031.50
भुवनेश्वर₹968.00
तिरुअनंतपुरम₹951.00

इसे भी पढ़ें:-अब हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज: सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *