पश्चिम बंगाल में रोजगार बढ़ाने पर जोर, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने L&T के CMD से की मुलाकात

west bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन और डायरेक्टर के साथ एक महत्वपुर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्य के औद्योगिक संभावनाओं और बड़े निवेश को आकर्षित करने के कार्यो पर चर्चा हुई। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सुब्रमण्यन के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पर करीब 30 मिनट की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल के औद्योगिक पुनरुत्थान पर चर्चा की गई।

 

रोजगार बढ़ाने की हो रही कोशिशें

मुख्यमंत्री ने कहा की  हमने औद्योगिक विकास के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित करने,के लिए  बड़े निवेश आकर्षित करने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, ताकि राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकें।” 

 

औद्योगिक निवेश से बढ़ेगा रोजगार   

 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं और औद्योगिक दिग्गजों के साथ रणनीतिक सहयोग और राज्य के आर्थिक स्थिति को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बैठक ऐसे समय में हुआ है जब राज्य सरकार पश्चिम बंगाल में नए निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिशों में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *