क्या आज फिर बढ़े LPG के दाम? जानें आपके शहर में अब कितने का हुआ सिलेंडर

LPG Rate Today: पेट्रोल- डीजल से लेकर गोल्ड- सिल्वर और राशन तक, सबकुछ महंगा हो चुका है. महंगाई है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. हाल ही में घरेलू गैस के दाम भी बढ़े. 7 जून से 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ाकर 942 रुपए कर दी गई है. इससे पहले मार्च में भी 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. आज आपके शहर में गैस सिलेंडर किस रेट पर मिलेगा, ये आप यहां से जान सकते हैं.

आपके शहर में कहां पहुंची 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

शहरकीमत
दिल्ली₹942.00
मुंबई₹941.50
कोलकाता₹968.00
चेन्नई₹957.50
हैदराबाद₹994.00
बेंगलुरू₹915.50
नोएडा₹939.50
गुरुग्राम₹950.50
चंडीगढ़₹951.50
जयपुर₹945.50
लखनऊ₹979.50
पटना₹1,031.50
भुवनेश्वर₹968.00
तिरुअनंतपुरम₹951.00

क्यों बढ़ रही है LPG की लागत?

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतों में भारी उछाल आया है. सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस, जिसे वैश्विक LPG कीमतों का प्रमुख मानक माना जाता है, फरवरी 2026 में 542.5 डॉलर प्रति टन था. जून तक यह बढ़कर 790 डॉलर प्रति टन पहुंच गया. यानी सिर्फ चार महीनों में करीब 46% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें:-टूरिस्ट बस ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *