इंडिया ब्लॉक की बैठक संपन्न, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

New Delhi: दिल्ली में आज ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक हुई. इस बैठक में 23 राजनीतिक दल शामिल हुए. कांग्रेस का कहना है कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद विपक्षी गठबंधन एकजुट है. हालांकि, डीएमके और आम आदमी पार्टी ने इस बैठक से दूरी बना ली है. ‘इंडिया जनबंधन’ नाम से बुलाई गई इस बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई इस बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

डीएमके की नाराजगी पर समाजवादी पार्टी से सांसद राजीव राय ने बताया, कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का इंडिया गठबंधन (INDIA BLOC) की बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला विपक्ष के लिए एक बड़ा नुकसान है. मैं इससे इनकार नहीं कर सकता. डीएमके नाराज है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) की भी अपनी चिंताएं हैं, कांग्रेस के प्रति. कांग्रेस बड़ी पार्टी है तो कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है. जब लक्ष्य बड़ा होता है और चुनौती बड़ी होती है, तो छोटे-छोटे हितों का त्याग करना पड़ता है. मुझे लगता है इंडिया ब्लॉक के नेताओं को DMK से बात करनी चाहिए. डीएमके का गुस्सा होना जायज हो सकता है. जैसा मैंने कहा चुनौती बड़ी है, लक्ष्य बड़ा है, तो सबको साथ खड़ा होना चाहिए.

बीजेपी पर हमला करते हुए राजीव राय ने कहा, कि बीजेपी जिस तरह से इस समय राजनीति कर रही है, पार्टियों को तोड़ रही है. यह लोकतंत्र और इंडिया ब्‍लॉक के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती है. अगर ऐसी पार्टी से लड़ना है, तो सबको अपने छोटे-छोटे मतभेदों को मिटाकर, जैसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि बड़ा दिल दिखाना चाहिए, एकजुट होकर विपक्ष का मुकाबला करना चाहिए.

 

आखिर, आज क्‍यों बुलाई गई बैठक
 

जानकारी के मुताबिक  यह बैठक गठबंधन सहयोगियों के बीच चर्चा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जोर देने पर बुलाई गई है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के इसमें शामिल होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *