Bihar SI Vacancy 2026: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग की विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इसकी आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 रखी गई है.
शैक्षिक योग्यता
सब-इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 01 अगस्त 2025 तक ग्रेजुएट या इसके समकक्ष होना अनिवार्य होना जरूरी है.
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है.
- पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष है.
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है.
सेलेक्शन प्रोसेस
- Preliminary Exam: यह 200 अंकों का ऑप्शनल पेपर होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
- Mains Exam: Preliminary Exam में सफल अभ्यर्थियों के लिए दो पेपर का Mains Exam आयोजित किया जाएगा.
- Physical Efficiency Test (PET): Mains Exam के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड (Height/Weight) और दक्षता टेस्ट (दौड़-धूप) कराया जाएगा, यह केवल क्वालिफाइंग होता है.
शारीरिक मापदंड
- ऊंचाई: जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 165 सेमी, जबकि अति पिछड़ा, SC व ST पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेमी तय की गई है. सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 155 सेमी होना जरूरी है.
- वजन: महिला उम्मीदवार का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है.
आवेदन कैसे करें
- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां जैसे भरें.
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-गाजीपुर-सुपौल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन