चेहरे के फाइन लाइन्स हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, स्कीन को मिलेगी बेहतरीन ग्लो

Skin care: बढ़ती उम्र के साथ माथे पर पड़ने वाली झुर्रियां एक आम बात है. लेकिन यह एक समस्या तब बन जाती है जब एक उम्र से पहले ही माथे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं. अक्सर तनाव, प्रदूषण, असंतुलित डाइट, नींद की कमी, धूम्रपान आदि झुर्रियों या फाइन लाइन्स का कारन बनते है. इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग बाजार में उपलब्ध महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इन प्रोडक्ट में इस्तेमाल किये जाने वाले harmful chemicals आपकी त्वचा को ड्राई और dull बनाते हैं. माथे की झुर्रियों की समस्या को नेचुरल तरीके से दूर करने के लिए आज हमको बताने जा रहे हैं कुछ ख़ास आयुर्वेदिक उपाय. 

एलोवेरा जेल: एलोवेरा में मैलिक एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाते हैं. इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक हल्की मालिश करें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसे रोजाना दिन में एक बार कर लगाएं.

नारियल या बादाम का तेल: नारियल और बादाम का तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाता है. इसके लिए रात को सोने से पहले अपनी हथेलियों पर 2-3 बूंदें तेल की लें और चेहरे व गर्दन पर ऊपर की तरफ हल्की मालिश करें. इसे रात भर लगा रहने दें.

केला और शहद का मास्क: केले में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और ई पाए जाते हैं, जो फाइन लाइन्स को हल्का करने में मदद करते हैं. आधे पके केले को अच्छे से मैश करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका उपयोग करें.

खीरा और दही: यह कॉम्बिनेशन त्वचा को ठंडक देता है और रोमछिद्रों में कसावट लाता है. कद्दूकस किए हुए खीरे में 1 चम्मच ताजा दही मिलाएं. इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और ठंडे पानी से धो लें.

कच्चा दूध और हल्दी: दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाता है, जबकि हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.

इसे भी पढ़ें:-रामायण से जुड़ा है कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास, जहां मौजूद है महादेव की 123 फीट ऊंची प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *