Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, होगी धनवर्षा, पढ़ें दैनिक राशिफल

09 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 09 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की तिथि एकादशी और रविवार दिन है. इस दिन म्रृगशीर्षा नक्षत्र के हर्षण योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

09 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों को नियंत्रित करने का रहेगा. कुछ अनावश्यक खर्च सामने आने से घर का बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी और आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है, लेकिन दिनभर काम की व्यस्तता और भागदौड़ बनी रहेगी. किसी बात पर गुस्सा करने से बचें, क्योंकि आपका क्रोध परेशानी बढ़ा सकता है. जीवनसाथी के साथ यदि किसी पुराने मुद्दे को लेकर मतभेद हैं तो बातचीत के जरिए उन्हें दूर करने की कोशिश करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और सफलता लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान होने से मन प्रसन्न रहेगा. धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी होने के योग हैं. धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है. परिवार में अपनी बात मनवाने की जिद से बचें, वरना अनावश्यक मनमुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. आपको एक साथ कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने पड़ सकते हैं, जिनमें समय और मेहनत दोनों अधिक लगेंगे. हालांकि, लंबे समय से जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने के संकेत हैं. विदेश से जुड़े काम या संपर्कों के माध्यम से आर्थिक लाभ हो सकता है. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और लाभ मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. दांपत्य जीवन में सुख और मधुरता बनी रहेगी. परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई देगा. मौसम से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. काम को लेकर मन में अनावश्यक उलझन बनी रह सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी. दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. आपका कोई अधूरा काम भी पूरा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होगा और उससे अचानक आर्थिक लाभ भी हो सकता है. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग और विश्वास बना रहेगा. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी उपलब्धि मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नया और लाभदायक अवसर मिल सकता है. सही योजना के साथ आगे बढ़ने पर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम के साथ आय के किसी अतिरिक्त स्रोत पर भी काम शुरू कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि, कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें और किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला लेकिन लाभदायक रह सकता है. भाग्य का साथ मिलने से आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और आप उसे सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रहेंगे. शिक्षा या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है. परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा. धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आएंगे. हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों वाला रह सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लें. काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना जरूरी होगा, वरना छोटी सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर अवसर भी मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा. शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों और सम्मान से भरा रहेगा. आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. आर्थिक मामलों में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी के कहने या बहकावे में आकर निवेश करने से बचें और धन के लेन-देन में पूरी सतर्कता रखें. आज अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें. अनुशासित दिनचर्या आपके लिए लाभदायक रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए. भावनाओं में आकर लिया गया कोई फैसला नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय धैर्य रखें. पारिवारिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा. पिता के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अतिरिक्त आय या लाभ का कोई अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा. आपको अपनी पसंद और रुचि के काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. आर्थिक गतिविधियों से लाभ होने की संभावना है और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी हो सकती है. दांपत्य जीवन में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा. प्रेम जीवन के लिए दिन खुशनुमा रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-रामायण से जुड़ा है कर्नाटक के मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास, जहां मौजूद है महादेव की 123 फीट ऊंची प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *