महाराष्ट्र में लगातार दो झटकों से हिली धरती, दहशत में आए लोग

Mumbai: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप के दो लगातार झटकों से लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।

जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

इस भूकंप के झटके से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पालघर जिला सूचना कार्यालय के अनुसार पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर 04 मिनट पर आया  जबकि भूकंप का दूसरा झटका रात, 11 बजे आया है। इन दोनों झटकों की तीव्रता क्रमश: 3.2 और 3.4 रही।

भूकंप का केंद्र कहां था

इस भूकंप का केंद्र जव्हार तालुका में जमीन से करीब पांच किमी की गहराई में था। लगातार दो झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय शांत रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *