Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का भव्य लोकार्पण किया. एक महीने के भीतर सड़क परिवहन से जुड़ी यह तीसरी बड़ी परियोजना है, जिसे जनता को समर्पित किया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलता हुआ गोरखपुर अब धरातल पर साफ़ दिख रहा है और क्षेत्र का लगातार कायाकल्प हो रहा है.
सीएम ने कहा कि लगभग दो किलोमीटर लंबा और 70 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा हुआ है. आवागमन आसान हुआ है. इस क्षेत्र के लोगों को पहले तमाम तरह की कठिनाइयां होती थीं. संकरा मार्ग होने के कारण ट्रक और बड़े वाहन नहीं आ पाते थे. अभी आपकी कनेक्टिविटी को और अच्छा किया जाना है. जिन्हें अब सोनौली या वाराणसी की तरफ जाना है, उन्हें अब शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
हर्बर्ट बंधे के चौडीकरण का भी काम हो रहा है. लखनऊ जाने के लिए भी गोलघर और टीपी नगर जाने की जरूरत नहीं. सीधे बंधा पकड़े और कलेसर होते हुए निकल जाएं. इन सभी कार्यों से आपके जीवन में सुगमता हो, लाभ प्राप्त हो.
इसे भी पढ़ें:-महाराष्ट्र के सतारा जिले में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत