19 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 19 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। इस दिन स्वाति नक्षत्र के ब्रह्म योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
19 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा. आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे और कठिन कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. आर्थिक मामलों में कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. इसलिए बचत पर ध्यान दें. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों के साथ आगे बढ़ेगा. नई योजना में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. माता-पिता का स्नेह और विश्वास प्राप्त होगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, हालांकि अचानक आने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य और संतुलित रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सुख और शांति से भरा रहेगा. रिश्तेदारों से बातचीत का अवसर मिलेगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. निवेश में जल्दबाजी न करें. दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से नौकरी और कारोबार में प्रभाव बढ़ेगा. कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में भी फायदा होगा. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. प्रेम जीवन में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका मिल सकता है. हालांकि, धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और करियर में प्रगति का रहेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और वाहन का सुख भी मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा, हालांकि कुछ अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा. किसी भी जोखिम भरे काम में जल्दबाजी करने से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव के बीच लाभ देने वाला रहेगा. भाग्य के सहयोग से अचानक बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में खुशी बनी रहेगी. काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है. जमीन-जायदाद में निवेश करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है. शाम को धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति वाला रहेगा. आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार में सुख रहेगा, हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में किसी से उधार लेने से बचें, क्योंकि आगे चलकर परेशानी हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना होगा. आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है और उन्हें महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है. स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. योजनाओं में कामयाबी मिलेगी और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी के साथ उपलब्धि मिल सकती है. परिवार और प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और खानपान में संतुलन बनाए रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. जोखिम भरे कामों से दूरी रखें और आकर्षक निवेश योजनाओं में बिना जांच-पड़ताल के पैसा न लगाएं. कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. कोई महत्वपूर्ण काम अटकने से मानसिक तनाव हो सकता है. खर्चों में भी बढ़ोतरी संभव है. कानूनी मामलों में जल्दबाजी से फैसला लेने से बचें और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कदम उठाएं.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें. कहीं से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)
इसे भी पढ़ें:-ब्लैक कॉफी के कई जबरदस्त फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान