18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवा

Weather today: देश में लगातार मानसून का कहर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग बड़ा अलर्ट जारी किया है. IMD ने 19 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका जताई गई है. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज यानी 19 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दिल्ली में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा और देवरिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. वहीं, लखनऊ में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

गया, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी. शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी. पटना में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा.

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी. वहीं, रांची में आज यानी 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश और चंपावत में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है, जहां हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, उधमपुर, डोडा, कठुआ, जम्मू, राजौरी, रामबन और किश्तवाड़ में तेज बारिश और 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की बढ़ी कीमत, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज का रेट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *