धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन? जानें इसका कारण और समाधान

Paddy Farming Tips: धान की फसल में अगर पत्तियों का रंग अचानक बदलने लगे और हरी पत्तियां पीली या सफेद नजर आने लगें, तो इसे सिर्फ सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खेत में पत्तियों का पीलापन कई अलग-अलग वजहों से हो सकता है. धान की पत्तियों में पीलापन नाइट्रोजन या जिंक की कमी, अधिक पानी भरने, या फंगस के कारण हो सकता है. ऐसे में बिना वजह जाने सीधे यूरिया या किसी दवा का इस्तेमाल करने के जगह पहले समस्या को पहचानना जरूरी है. 

मुख्य कारण और उनके उपाय

1. जिंक (Zinc) की कमी

  • पहचान: निचली पत्तियों पर हल्के पीले या कत्थई/टंग्स्टन रंग के धब्बे दिखना.
  • उपाय: 5 किलोग्राम जिंक सल्फेट प्रति एकड़ यूरिया के साथ मिलाकर खेत में बिखेरें या तुरंत असर के लिए चिलेटेड जिंक का स्प्रे करें.

2. नाइट्रोजन (यूरिया) की कमी

  • पहचान: पौधे की पुरानी और निचली पत्तियां पीली पड़ना.
  • उपाय: स्थिति के अनुसार 35 से 40 किलो यूरिया प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें.

3. अधिक पानी भरा रहना

  • पहचान: लगातार पानी खड़े रहने से जड़ें सड़ने लगती हैं और पौधा पीला होने लगता है.
  • उपाय: खेत के पानी को कुछ दिनों के लिए बाहर निकाल कर जमीन को सूखने दें, फिर हल्की सिंचाई करें.

4. फफूंद (फंगस) या अन्य रोग

  • पहचान: पत्तियों पर धब्बे व झुलसा रोग के लक्षण दिखना.
  • उपाय: कॉपर ऑक्सीक्लोराइड या कार्बेन्डाजिम + मैन्कोजेब फफूंदीनाशक का छिड़काव करें.

इसे भी पढ़ें:-गॉल में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदा, 1-0 से आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *