Weight Gain in Winter: सर्दी आते ही हमारी रूटीन से लेकर खाने-पीने तक सब कुछ बदल जाता है. ठंड में रजाई से निकलना मुश्किल, वॉक-जिम स्किप, और ऊपर से गरमा-गरम पराठे, पकौड़े, गजक-रेवड़ी और मिठाइयां खाने का मन. इसी वजह से ज्यादातर लोगों का वजन दिसंबर-जनवरी में तेजी से बढ़ने लगता है.अगर आप भी इस प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो पहले वजह समझिए फिर कंट्रोल आसान हो जाएगा.
सर्दियों में वजन बढ़ने के 5 मुख्य कारण
1. भूख ज्यादा लगना
ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए, इसलिए भूख बढ़ जाती है. हम अनजाने में ज्यादा कैलोरी खा लेते हैं.
2. फिजिकल एक्टिविटी कम होना
सुबह ठंड में उठकर वॉक पर जाना या जिम जाना लोग टाल देते हैं. कैलोरी बर्न कम और वजन बढ़ना शुरू.
3. हाई कैलोरी फूड
सर्दियों में घी वाले पराठे, पकौड़े, समोसे, गजक, लड्डू खूब खाए जाते हैं. इनमें फैट और शुगर बहुत ज्यादा होता है.
4. नींद और रूटीन बिगड़ना
दिन छोटे, रात लंबी. लोग देर तक सोते हैं, देर से खाते हैं. अनियमित नींद हार्मोन बिगाड़ती है और भूख बढ़ाती है.
5. घर में ज्यादा रहना और धूप कम लेना
ठंड में लोग घर में कैद रहते हैं. चलना-फिरना बंद, पूरे दिन बैठे रहना. इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है.
सर्दियों में वजन कैसे कंट्रोल करें?
रोज 30 मिनट एक्टिव रहें: जिम न जा सकें तो घर में ही योग, सीढ़ियां चढ़ना, डांस करें
हेल्दी खाएं: मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, सूप, बाजरा, फाइबर वाली चीजें चुनें
पानी जरूर पिएं: ठंड में प्यास कम लगती है पर 2-2.5 लीटर पानी जरूरी है
जंक फूड लिमिट करें: हफ्ते में एक बार ही तली-भुनी चीजें खाएं
नींद पूरी लें: 7-8 घंटे की नींद लें
धूप में टहलें: दिन में 15-20 मिनट धूप में वॉक करें, विटामिन D भी मिलेगा और एक्टिविटी भी
इसे भी पढ़ें:-फर्जी वेबसाइट का झांसा कैसे पहचानें? एड्रेस बार में दिखते हैं ये 2 सीक्रेट निशान